व्रत-त्योहार

  • Home    >
  • व्रत-त्योहार
arlies_img

Title : भोलेनाथ को बेहद प्रिय होती हैं ये तीन राशियां, जल्द पूरी होती है मनोकामना


Posted By : मदन गुप्ता सपाटू, ज्योतिषाचार्य


Posted Date : 17-Jul-2020

  • नई दिल्ली : सावन का पवित्र महीना चल रहा है। ऐसा माना जाता है की सावन के महीने में भगवान शिव अपने भक्तों से जल्दी खुश हो जाते हैं। शास्त्रों की कथा के मुताबिक सावन के महीने में माता पार्वती के द्वारा की गई तपस्या से खुश होकर भगवान शिव ने शादी का प्रस्ताव स्वीकार्य किया था। सावन के महीने में भगवान शिव हर किसी की मनोकामना जरूर पूरी करते हैं। ज्योतिष शास्त्र में भी शिव की महिमा का वर्णन किया गया है। ज्योतिष शात्र के मुताबिक शिव की 12 राशियों में से तीन राशियों पर अपनी विशेष कृपा बरसाते हैं। चलिए बताते हैं कौन सी हैं वो तीन राशियां।
    मेष :
    12 राशियों में मेष राशि सबसे पहली राशि होती है। मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगल होते हैं। भोलेनाथ को मेष राशि बहुत प्रिय होती है। उनकी शुभ दृष्टि हमेशा इस पर रहती है। इस राशि के जातकों पर हमेशा शिव की कृपा रहने से इस राशि के जातकों के जीवन में सुख और समृद्धि बनी रहती है। इस राशि के लोगों के भगवान शिव जी को प्रसन्न करने के लिए सोमवार के दिन शिवलिंग पर जलाभिषेक जरूर करना चाहिए। इस राशि के जातकों पर महादेव की कृपा होने से नौकरी और व्यापार में हमेशा तरक्की होती रहती है। अगर इस राशि के लोग किसी भी काम में थोड़ी मेहनत कर देते हैं तो वो काम जरूर सफल हो जाता है। क्योंकि इन पर शिव की विशेष कृपा होती है। ऐसे में सावन में भगवान शिव को खुश करने के लिए जातकों को शिवलिंग पर जल चढ़ाते हुए ओम नम: शिवाय का जाप जरूर करना चाहिए।
    मकर :
    मकर राशि भी शिव जी की प्रिय राशियों में से एक है। इस राशि पर शनि और शिव दोनों की विशेष कृपा होती है। इस राशि के जातकों पर जबकि कोई मुसीबत आती है उस वक्त भगवान शिव आने वाली कठिनाइओं को कम कर देते हैं। सावन के महीने में इस राशि के जातकों को शिव आराधना जरूर करनी चाहिए। इस राशि के जातकों को शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के अलावा बेलपत्र भी अर्पित करना चाहिए। वहीं पूजा करते समय महामृत्युंजय का जाप भी करना चाहिए। इस राशि के जातकों को शिवजी बहुत ही भाग्यशाली बनाते हैं।
    कुंभ :
    मकर राशि के साथ साथ कुंभ राशि के स्वामी भी शनि देव हैं। शनि देव दो-दो राशियों के स्वामी माने जाते हैं। शनि की इस राशि पर भी शिव की कृपा हमेशा बरसती है। सावन के महीने में भी कुंभ राशि के जातकों को शिव आराधना करनी चाहिए। सावन के महीने में ओम नम: शिवाय का जाप सभी तरह के कष्टों को दूर करने के लिए शुभ रहता है। सावन के महीने में इस राशि के जातकों के लिए दान करना अच्छा रहेगा।