व्रत-त्योहार

  • Home    >
  • व्रत-त्योहार
arlies_img

Title : शुभ नवरात्रे अक्टूबर 2021


Posted By : Dr. Sanjeev Aggarwal Meerut


Posted Date : 06-Oct-2021

  • जय माता दी.............
    []●धर्म का मर्म शरदोत्सव नवरात्रि के संग●[]
    नवरात्रि 2021: कलश स्थापना मुहूर्त, देखें मां नवदुर्गा पूजन सामग्री सूचीः
    मित्रों, इस वर्ष 7 अक्टूबर 2021, गुरुवार आश्विन शुक्ल प्रतिपदा से शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व शुरू हो रहा है, इन दिनों प्रतिपदा से नवमी तक देवी दुर्गा के नौ रूपों का पूजन होता है, 
    शारदीय नवरात्रि के पहले दिन 07 अक्टूबर, गुरुवार को कलश स्थापना की जाएगी, जिसका सबसे खास मुहूर्त सुबह 06.17 मिनट से सुबह 07.07 मिनट तक ही है। इसके अलावा अभिजीत मुहूर्त 11.51 मिनट से दोपहर 12.38 मिनट के बीच है। 
    इस मुहूर्त में घटस्थापना करना लाभकारी रहेगा, पंचांग के मत-मतांतर के चलते शारदीय नवरात्रि दुर्गा पूजा कलश स्थापना का अन्य मुहूर्त सुबह 06:06 मिनट से 10:03 मिनट पर भी बताया जा रहा है, जिसकी अवधि 03 घंटे 57 मिनट तक रहेगी।
    ◆अन्य मुहूर्त◆
    इस बार गुरुवार को घट स्थापना के दिन चित्रा नक्षत्र, विष कुंभ और कन्या राशि में चर्तुग्रही जैसे योगों का निर्माण हो रहा है। 
    इस दिन चित्रा वैधृति योग का निषेध होने से कलश स्थापना अभिजीत मुहूर्त में करना भी विशेष फलदायी होगा। 
    अगर इस मुहूर्त में घट स्थापना नहीं कर पाए हैं घबराने की बात नहीं आप दोपहर 12.14 मिनट से दोपहर 01.42 मिनट तक लाभ के चौघड़िया में और 1.42 मिनट से शाम 03.09 मिनट तक अमृत के चौघड़िया में पूजन कर सकते हैं।
    ★नवरात्रपूजनसङ्कल्प★
    हरिः ॐ विष्णुर्विष्णुर्विष्णुः। 
    नम: परमात्मने पुरुषोत्तमाय हरिः 
    ॐ तत्सत् अद्य ब्रह्मणो द्वितीय-परार्धे श्री-श्वेत-वाराह कल्पे वैवस्वत मन्वन्तरे अष्टाविंशतितमे कलियुगे कल‍ि प्रथम चरणे जम्बुद्वीपे भारतवर्षे भरत खण्डे(दिल्ली/मेरठ जम्बु... क्षेत्रे श्रीवीरविक्रमादित्यस्य अष्ट-सप्तत्यधिक- द्विसहस्रतमे-राक्षस- नाम संवत्सरे  उत्तरायणे/दक्षिणायने रवौ,........ -मासे, शुक्ल-पक्षे,...... तिथौ ,....... वासरे  भरद्वाज/वसिष्ठ/.....गोत्रः शर्मा/गोयल/ गुप्तः अहं। शास्त्रोक्त फल प्राप्ति द्वारा श्री दुर्गाप्रीत्यर्थे नवरात्र पर्व पूजनमहं करिष्ये।
    जय माता दी।